Published on: 29 Jul 2026
आईजीयू में साप्ताहिक पौधारोपण समारोह, छात्रावास परिसर में लगाए गए फलदार पौधे।*
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में आयोजित साप्ताहिक पौधारोपण समारोह के अंतर्गत कुलपति प्रो. असीम मिगलानी एवं कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने भगिनी निवेदिता महिला छात्रावास परिसर में फलदार पौधे लगाए।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा हरित परिसर के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में विधि विभाग के शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में डॉ. मुकेश कुमार (कार्यक्रम समन्वयक), अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रोफेसर करण सिंह, डॉ. अमनदीप, डॉ. अनीता तथा डॉ. कुसुम यादव सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
विश्वविद्यालय में आयोजित यह साप्ताहिक पौधारोपण अभियान परिसर को हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।